न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » क्राइम » साइकिल सवार चोर ने किया घर में रखी लाखों की नगदी और गहनों पर हाथ साफ

साइकिल सवार चोर ने किया घर में रखी लाखों की नगदी और गहनों पर हाथ साफ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस टीम में एक साइकिल सवार चोर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है।


पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल को डाँ0 मुन्नी देवा पत्नी भास्कर निवासी आन्नदमयी पुरम कालोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध घर से जेवरात, नगदी आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु०अ०स० 91/2025 धारा- 305 ,BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आप पास व सम्भावित स्थानो पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को खंगाला व मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा एक सूचना पर अभियुक्त दिलशाद उर्फ मानी को चोरी किया हुया सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वारदात के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि कबाड़ बिनते हुए वह जब घर पर पहुंचा तो देखा की घर के बाहर गर्दा जमा हो रखा है और पत्ते कंकड़ पड़े है उसे ये लगा कि घर में कोई नही है। एहतियातन डोर बेल बजाने पर भी किसी के जवाब न देने घर खाली है ये भाप लिया फिर रात्रि को उसने मौके का फायदा उठाने की सोची और नगदी गहने लेकर वहां से चुपचाप निकल गया। दिलशाद उर्फ मानी पुत्र इलियास निवासी नदीम मौहल्ला थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर का चालान कर दिया गया है।

हरिद्वार पुलिस का आग्रह

हरिद्वार पुलिस आप सभी से आग्रह करती है कि जब भी घर से बाहर निकलें अपने भरोसेमंद शख्स व स्थानीय पड़ोसी को इसकी जानकारी जरुर दें ताकी आपके घर पर रखे साजो-सामान सुरक्षित रह सके।

ALSO READ  रानीपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 6 मकान मालिकों पर ₹60,000 का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 6
Users Today : 401
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 6
Users Today : 401
Users Yesterday : 1179