न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » प्रदर्शन » नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर रोड़ पर नूरपुर पंजनहेड़ी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग बदलने को लेकर विवाद गर्मा गया है।

गांव की सैंकड़ों महिलाओं, बुर्जगों ने शिवलिंग बदलने को लेकर विरोध किया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि शिव मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और शिवलिंग नही बदला जायेगा।

उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि अचानक बिना किसी सूचना के शिवलिंग को बदलने की तैयारी शुरू कर दी गयी। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।

नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की करीब चार दर्जन से अधिक महिलाएं, बुजुर्ग और पुरूष शिव मंदिर पर एकत्रित हुए और सभी ने शिवलिंग बदलने को लेकर विरोध जाहिर किया। इतिका चौहान ने कहा कि शिवलिंग बदला नही जायेगा। शिवलिंग में सभी की आस्था समाहित है। मंदिर में नंदी जी खंडित है, जिसको बदलना जाना है। जिसे सभी ग्रामीणों की सहमति से बदला जायेगा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर करीब 25 साल पुराना है। शिवलिंग कभी बदला नही जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी पूर्व सूचना के और ग्रामीणों की बिना जानकारी के शिवलिंग बदलने की तैयारी कर रहे हैं। जिसको लेकर हमारी आपत्ति है। विरोध करने वालों में कुसुम चौहान, मूर्ति चौहान, लक्ष्मी चौहान, मीरा, ममता, इतिका, मोनिका, शिवानी, प्रियंका, शशी, मिथलेश, ऊषा, शकुंतला, कौशल, राजेंद्र, निजपाल, मनोज चौहान, राजकुमार, राहुल, ओमकार, कृष्णपाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में युवा क्रिकेटरों का जलवा: ग्रीनवुड और दून पब्लिक ने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 5 3
Users Today : 327
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 5 3
Users Today : 327
Users Yesterday : 844