न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » कार्यवाही » IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी: वंदे भारत से देहरादून लायी जा रही स्मैक के साथ ‘बंटी-बबली’ गिरफ़्तार, नशे की साज़िश नाकाम

IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी: वंदे भारत से देहरादून लायी जा रही स्मैक के साथ ‘बंटी-बबली’ गिरफ़्तार, नशे की साज़िश नाकाम

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को नशे के जाल में फंसाने की एक बड़ी कोशिश को जीआरपी, एनसीबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऐन वक्त पर विफल कर दिया। वंदे भारत एक्सप्रेस से मुरादाबाद से देहरादून आ रहे एक महिला-पुरुष की जोड़ी को – जिन्हें पुलिस ने ‘बंटी और बबली’ का नाम दिया – 100 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

आईपीएस तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी की टीम ने मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से इन दोनों को देहरादून रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर धर दबोचा। शुरुआती आनाकानी के बाद जब तलाशी ली गई तो महिला के बैग से अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त अमित सिंह ने बताया कि वह मुरादाबाद में सूअर पालन करता है और उसकी दोस्ती पम्मी बालियान से कुत्ते बेचने के सिलसिले में हुई थी। पम्मी अपने पति से तलाक ले चुकी है और अब पालतू कुत्ते बेचकर जीवन यापन करती है। दोनों ने मिलकर सोचा कि उत्तराखंड में नशा बेचकर कमाई की जा सकती है।

इस सफल ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि, “यह सिर्फ शुरुआत है, हमारी टीमें लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं और जल्द ही और खुलासे सामने आएंगे।”

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जीआरपी का अभियान और सख़्ती से आगे बढ़ेगा।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 5 दिन में बाइक चोर दबोचा, खेत से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर, बुग्गावाला पुलिस की शानदार कामयाबी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 2 0
Users Today : 310
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 2 0
Users Today : 310
Users Yesterday : 861