न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » नौकराग्रंट गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम समाज की भूमि पर वर्षों से हो रहे अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर किया गया ध्वस्त, मौके पर मौजूद रहे अधिकारी, पुलिस बल और ग्रामीण

नौकराग्रंट गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम समाज की भूमि पर वर्षों से हो रहे अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर किया गया ध्वस्त, मौके पर मौजूद रहे अधिकारी, पुलिस बल और ग्रामीण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के नौकराग्रंट गांव में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जोगेश कांबोज पुत्र सेवाराम एवं सरदार मित्तर सिंह पुत्र मलखान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से किया गया पक्का निर्माण राजस्व विभाग की देखरेख में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक लेखचंद गुप्ता, ओमप्रकाश, पटवारी सुभाष चौहान, ललित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिससे किसी प्रकार का विरोध या अव्यवस्था नहीं उत्पन्न हो पाई।

मौके पर अतिक्रमणकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी व ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 4
Users Today : 12
Users Yesterday : 343