न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » दुःखद » हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत से बढ़ा कोहराम: मृतकों की संख्या हुई 9, अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत से बढ़ा कोहराम: मृतकों की संख्या हुई 9, अव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को हुई भगदड़ में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। तीन दिन पहले हुई इस घटना के बाद अब तक मृतकों की संख्या नौ पहुंच गई है। एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन महिला फूलमती (55 वर्ष), निवासी बाराबंकी, ने आज दम तोड़ दिया।रविवार की सुबह मनसा देवी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 श्रद्धालु घायल हो गए थे। हादसे के बाद सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई थी।घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर मार्ग पर अव्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती न होना और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित न कर पाना हादसे के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

फूलमती की मौत के साथ ही इस हादसे ने एक बार फिर उत्तराखंड की तीर्थ व्यवस्थाओं की कमजोरियों को उजागर किया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की गई है, लेकिन तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना अब अनिवार्य हो गया है।

ALSO READ  “उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझ गया: मोहब्बत, दर्द और रिश्तों को अल्फाज़ देने वाले मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861