न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » आरोप » भाकियू रोड का विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप: खेतों में ट्रांसफार्मर चोरी के पीछे मिलीभगत, गश्त न होने से बढ़ रही वारदातें

भाकियू रोड का विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप: खेतों में ट्रांसफार्मर चोरी के पीछे मिलीभगत, गश्त न होने से बढ़ रही वारदातें

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की ।रुड़की विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता अमित कुमार के कार्यालय किसानों के साथ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने बताया कि ढंडेरी ख्वाजीपुर में खेतों में लगे ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल मोटर लगातार चोरी हो रहे हैं। रोड के अनुसार अब तक तीन ट्रांसफार्मर और 15 से अधिक मोटर चोरी हो चुके हैं। आरोप लगाया कि इन घटनाओं में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत है क्योंकि उनके द्वारा विद्युत लाईन में फाल्ट बताते हुए कई घंटे तक शटडाउन लेते हैं और फिर वारदात हो जाती है। वहीं मामले में अधीक्षण अभियंता ने जांच करवाकर कारवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मिले। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गश्त न होने के कारण चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही हैं। वहीं एसपी देहात ने कहा कि कांवड़ मेले में पुलिस वहां की व्यवस्था में लगी थी लेकिन अब क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर चोरी की वारदातों को रोका जाएगा और हो चुकी घटनाओं का खुलासा करेंगे। इस अवसर पर वेदपाल सिंह, कृष्ण पाल, बिजेंदर, सुशील कुमार, संत कुमार, अशोक कुमार, अनुज कुमार, अक्षय, ऋषि सेवाराम, सोनू शर्मा, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

ALSO READ  "दुष्कर्म आरोपी वकील की बार सदस्यता रद्द, चेंबर भी किया अधिग्रहित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 4
Users Today : 23
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 4
Users Today : 23
Users Yesterday : 737