न्यूज़ फ्लैश
BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर!
Home » कार्यवाही » “कप्तान तृप्ति भट्ट के सख्त नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल”

“कप्तान तृप्ति भट्ट के सख्त नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने कप्तान तृप्ति भट्ट के तेजतर्रार नेतृत्व में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले कुख्यात शातिर अभियुक्त अर्जुन पुत्र श्रीपाल को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। यह शातिर चोर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाता था।

हाल ही में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कप्तान तृप्ति भट्ट ने जीआरपी और एसओजी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए पुलिस ने सफलता पूर्वक अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

पुराना अपराधी है अर्जुन
अर्जुन वर्ष 2020 में बरेली में जहरीली शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा वह चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ में मोबाइल चोरी के मामले में भी जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन अपराध की आदत नहीं छूटी। पुलिस की हल्की भनक लगते ही फरार हो जाना उसकी खासियत थी, जिससे वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

जनता ने की पुलिस की सराहना
जीआरपी हरिद्वार की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और कप्तान तृप्ति भट्ट की तत्परता की सराहना की है।

अभियुक्त का विवरण:
अर्जुन पुत्र श्रीपाल, निवासी ग्राम केरा, थाना सदर कैंट, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष।

Share This
ALSO READ  ज्वालापुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 9 शरारती युवक गिरफ्तार – पुलिस ने कहा, अब बख्शा नहीं जाएगा माहौल बिगाड़ने वालों को!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 5 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 5 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 886