न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » क्राइम » धनपुरा में गोदाम विस्फोट, दो घायल – भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद

धनपुरा में गोदाम विस्फोट, दो घायल – भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम धनपुरा स्थित एक शटरिंग गोदाम में सोमवार दोपहर हुए जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु क्लासिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोदाम स्वामी शौकीन पुत्र मूर्तज़ा द्वारा थिनर व पेट्रोल के पुराने डिब्बे कबाड़ी को बेचे जा रहे थे। कबाड़ी द्वारा डिब्बों को ठोकने के दौरान एक डिब्बा फट गया, जिससे ब्लास्ट हुआ।

घटना की सूचना पर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एफएसएल व बीडीएस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान गोदाम के पिछले हिस्से से भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई, जिसमें 41 कट्टे सल्फर पाउडर, अन्य रासायनिक पदार्थ और पटाखों के खोखे शामिल हैं।

पुलिस ने गोदाम मालिक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) व BNS की धारा 125/288 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ  सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सख्त एक्शन, 255 पर कार्रवाई, 80 हजार से अधिक जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179