न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बहादराबाद के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, दानपात्र से साढ़े 3 लाख कैश और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण गायब, दूसरी वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन
Home » निर्देश » बहादराबाद फिटनेस सेंटर पर आरटीओ निखिल शर्मा की बड़ी कार्रवाई, तकनीकी खामियों पर जताई नाराजगी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए सख्त दिशा-निर्देश

बहादराबाद फिटनेस सेंटर पर आरटीओ निखिल शर्मा की बड़ी कार्रवाई, तकनीकी खामियों पर जताई नाराजगी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए सख्त दिशा-निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार के बहादराबाद में संचालित एक प्राइवेट वाहन फिटनेस सेंटर पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) निखिल शर्मा ने शुक्रवार को सेंटर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान आरटीओ ने सेंटर संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।निरीक्षण में यह भी पाया गया कि सेंटर में लगे वॉइस कैमरों का नियंत्रण परिवहन कार्यालय से जुड़ा नहीं है। इस पर आरटीओ ने गहरी नाराज़गी जताई और तत्काल सभी कैमरों का कंट्रोल लिंक परिवहन कार्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आरटीओ ने निर्देश दिए कि सेंटर में शिकायत पेटी लगाई जाए,

जिसकी चाबी केवल परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास हो। इससे प्राप्त शिकायतों की गोपनीय जांच संभव हो सकेगी।वाहन फिटनेस जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आरटीओ ने कहा कि भविष्य में सभी गाड़ियों की जांच पूरी तरह ऑटोमैटिक मशीनों से की जाएगी। मैनुअल हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को रोका जा सके।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को वाहन स्वामियों के हित में और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विभाग का लक्ष्य है कि फिटनेस प्रमाणन प्रक्रिया में भरोसा और जवाबदेही बनी रहे।

ALSO READ  "AIIMS ऋषिकेश की इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य बने सांसद चन्द्र शेखर आजाद का औचक दौरा, डायरेक्टर डॉ. मीनू सिंह से ली विस्तृत जानकारी, आयुष व आधुनिक चिकित्सा समन्वय पर दिए अहम निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 9 7
Users Today : 389
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 9 7
Users Today : 389
Users Yesterday : 1253