न्यूज़ फ्लैश
“सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा” “अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, स्वामी परमानंद गिरि जी की 71वीं संन्यास जयंती मनाई गई” “हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक का दमदार ‘मेगा रिटेल आउटरीच’ शो—₹55 करोड़ के लोन प्रस्तावों की बरसात, मौके पर ही करोड़ों की मंजूरी!” “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!” “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट”
Home » सम्मान » हरिद्वार में भव्य सम्मान समारोह: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कांवड़ मेला सफल बनाने वाले डीएम, एसएसपी सहित अनेक अधिकारियों को किया सम्मानित

हरिद्वार में भव्य सम्मान समारोह: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कांवड़ मेला सफल बनाने वाले डीएम, एसएसपी सहित अनेक अधिकारियों को किया सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 25 जुलाई 2025 – श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से किया गया, जिसमें अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला पूर्णतः व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहा, जो प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की कड़ी मेहनत और तालमेल का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही यह आयोजन सकुशल संपन्न हो पाया।डीएम मयूर दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद कोई बड़ी घटना न होना, सभी विभागों की एकजुटता और समर्पण का परिचायक है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के प्रयोग और पुलिस बल की तत्परता को रेखांकित किया।विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए प्रशासन और पुलिस के कार्यों की सराहना की। समारोह का संचालन एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया।

इस दौरान एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह समेत अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

156 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”