न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » गोकशी की सूचना पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में बेचने के लिए रखा गया 200 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

गोकशी की सूचना पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में बेचने के लिए रखा गया 200 किलो गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भारापुर में कुछ लोग नदी किनारे गोकशी कर गौमांस को बेचने के उद्देश्य से घर ला रहे हैं। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस टीम ने ग्राम भारापुर स्थित शुक्कड़ के घर पर छापेमारी की।पुलिस टीम ने मौके पर चार लोगों को गौमांस से भरे कट्टों को बुग्गी से उतारते हुए देखा। दबिश देने पर दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने कुल चार कट्टों में लगभग 200 किलोग्राम गौमांस बरामद किया।मौके पर बुलाई गई पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती रश्मि सैनी ने पुष्टि की कि बरामद मांस गौवंश का है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर नदी किनारे गौवंश का वध किया था और मांस को बेचने के लिए घर लाए थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं 3, 5 और 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामदगी में 200 किलो गौमांस के अलावा एक छुरी, एक तराजू और एक रस्सी शामिल है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, विजय प्रकाश, कांस्टेबल अंकित कुमार, चंदन सिंह चौहान, मुकेश नेगी, पंकज बिष्ट और महिला कांस्टेबल कविता शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This
ALSO READ  “चाचा की हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम: पथरी पुलिस ने 48 घंटे में भतीजे की खौफनाक सच्चाई बेनकाब की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393