न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » कार्यक्रम » हरिद्वार में बनेगा ‘बाबा साहब समरसता स्थल’, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

हरिद्वार में बनेगा ‘बाबा साहब समरसता स्थल’, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरिद्वार के बीएचईएल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने पर डॉ. बीआर अंबेडकर महामंच द्वारा व्यक्त किए गए आभार का जवाब देते हुए कहा कि यह कदम बाबा साहेब के सपनों के भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हरिद्वार में ‘बाबा साहब समरसता स्थल’ के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को संविधान, समाज सुधारकों और समरसता के मूल्यों से परिचित कराने में सहायक होगा।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में समाज सुधारकों के नाम पर बहुउद्देशीय भवन भी बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक, बहुविवाह, बाल विवाह जैसी कुरीतियों से मुक्ति मिली है।

उन्होंने इसे समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के नेता भी मौजूद रहे।

ALSO READ  गढ़मीरपुर की मिट्टी में गूंजे बाबा साहेब के विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 7 5
Users Today : 932
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 7 5
Users Today : 932
Users Yesterday : 1033