न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » बैठक » ???? डॉ. संजीवा रेड्डी और राजबीर चौहान के नेतृत्व में इंटक की बड़ी बैठक सम्पन्न — भेल कर्मचारियों के पीपी भुगतान और समस्याओं पर बनी ठोस रणनीति ????

???? डॉ. संजीवा रेड्डी और राजबीर चौहान के नेतृत्व में इंटक की बड़ी बैठक सम्पन्न — भेल कर्मचारियों के पीपी भुगतान और समस्याओं पर बनी ठोस रणनीति ????

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली स्थित इंटक कार्यालय में ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज फेडरेशन (INTUC) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी ने की। इस बैठक में कांग्रेस इंटक यूनियन के महासचिव श्री राजबीर चौहान सहित भेल की विभिन्न यूनिटों से आए कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को साझा करना और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा। यूनिट प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं से वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराया। विशेष चर्चा का विषय पीपी भुगतान (परफॉर्मेंस पेमेंट) रहा, जिसे प्रबंधन द्वारा एजेंडे में शामिल न किए जाने के बावजूद अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।डॉ. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में इस मुद्दे पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि कर्मचारियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। पीपी भुगतान को बिना एजेंडे के भी सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्रबंधिका से आगामी संयुक्त समिति की बैठक में किन-किन बिंदुओं पर चर्चा होनी चाहिए, उसकी रूपरेखा भी तैयार की गई।बैठक के पश्चात उपस्थित सभी नेताओं ने इंटक कार्यालय में एकजुटता और संघर्ष की भावना के साथ कुछ यादगार क्षण साझा किए। यह बैठक भेल कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।

“इंटक हमेशा कर्मचारियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी” — डॉ. संजीवा रेड्डी

 

ALSO READ  "पिरान कलियर में जमीअत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा ऐलान: एसआईआर अभियान में जनता को मिलेगी हर संभव मदद, विशेष सहायता शिविर लगाकर दस्तावेज़ी कार्यों में किया जाएगा सहयोग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930