(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार, जुलाई 2025 – करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाले कांवड़ मेले में जब पारंपरिक सफाई व्यवस्था भीड़ के कारण लड़खड़ाने लगी, तब हरिद्वार नगर निगम ने त्वरित नवाचार का परिचय देते हुए ‘लाइनर बैग + ड्रोन निगरानी’ मॉडल को लागू किया।
यह कदम भीड़भाड़ के बीच भी स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने का प्रभावी उदाहरण बन गया है।कांवड़ मेला अपने चरम पर है और अब तक ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। ऐसे में कूड़ा-संग्रह वाहनों की सुचारु आवाजाही चुनौती बन गई थी। लेकिन निगम ने कम्पोस्टेबल लाइनर बैग्स के उपयोग के साथ रात्रिकालीन कूड़ा संकलन विंडो (रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक) की शुरुआत की, जिससे दिनभर इकट्ठा हुआ कचरा बिना बाधा उठाया जा सके।
भीड़ में बार-बार फिजिकल निरीक्षण संभव न होने की स्थिति में निगम ने ड्रोन की सहायता से उच्च-दबाव वाले क्षेत्रों की निगरानी शुरू की। जहां भी कचरे की अधिकता दिखी, वहां तुरंत सफाईकर्मी भेजकर बैगों में अपशिष्ट भरवाया गया और उसका निस्तारण कराया गया।
इसके अलावा संभावित वर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए, पंतद्वीप और लालजीवाला जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सीवर सक्शन वाहनों की तैनाती भी कर दी गई है, जिनपर दो पालियों में कर्मचारी तैनात हैं।
यह मॉडल न केवल भीड़भाड़ के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का एक बेहतरीन उदाहरण बना है, बल्कि भविष्य के बड़े आयोजनों के लिए भी एक रोल मॉडल साबित हो सकता है।


























Users Today : 12
Users Yesterday : 866
