न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » संदेश » ???????? हरिद्वार में गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेमिसाल झलक: मुस्लिम समुदाय ने पुलिस संग मिलकर शिवभक्तों पर की फूलों की वर्षा, भाईचारे का दिया अनमोल संदेश।????????

???????? हरिद्वार में गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेमिसाल झलक: मुस्लिम समुदाय ने पुलिस संग मिलकर शिवभक्तों पर की फूलों की वर्षा, भाईचारे का दिया अनमोल संदेश।????????

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 19 जुलाई 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में उस समय एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। यह दृश्य सिर्फ एक स्वागत नहीं था, बल्कि एकता, सौहार्द और भारतीय संस्कृति की जीवंत मिसाल बन गया।हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। इस बार जब भक्तगण हरिद्वार की सड़कों से गुजर रहे थे, तो मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें रोककर उन पर फूल बरसाए, “बोल बम” के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस स्वागत में हरिद्वार पुलिस भी सहभागी बनी और पूरी व्यवस्था को सौहार्दपूर्ण तरीके से संभाला।

 

यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को मुस्कान और आशीर्वाद के साथ स्वीकार किया। हरिद्वार की धरती पर यह दृश्य गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीती-जागती मिसाल बनकर उभरा, जिसने साबित कर दिया कि भारत की असली पहचान उसके आपसी प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारे में है।

इस पहल से समाज को यह संदेश गया कि धर्म के नाम पर दीवारें नहीं, बल्कि पुल बनने चाहिए।

हरिद्वार में जो हुआ, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है—कि एक साथ चलना ही सच्ची इंसानियत है।

 

ALSO READ  "रामनवमी पर CM धामी का भव्य कन्या पूजन: नारी सम्मान के साथ प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930