न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हादसा » रानीपोखरी में बड़ा हादसा: कांवड़ियों से भरा ट्रक काली माता मंदिर के पास पलटा, कई घायल – पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रानीपोखरी में बड़ा हादसा: कांवड़ियों से भरा ट्रक काली माता मंदिर के पास पलटा, कई घायल – पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना रानीपोखरी क्षेत्र में काली माता मंदिर के पास उस समय हुई जब ट्रक नटराज चौक की ओर बढ़ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने तत्काल कोतवाली ऋषिकेश और थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में सवार कई कांवड़ यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से नजदीकी अस्पताल, एम्स ऋषिकेश, में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, वहीं कुछ गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह ट्रक हरियाणा-पंजाब क्षेत्र से आए कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रहा था।

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और कांवड़ यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ALSO READ  रेसर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में आग का कहर, दो की जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930