न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “नशे की लत ने बनाया चोर: गंगनहर पुलिस ने पकड़ा शातिर नाजिम, बिजली के तारों की चोरी का हुआ खुलासा, साथी सैफ अली की तलाश जारी”

“नशे की लत ने बनाया चोर: गंगनहर पुलिस ने पकड़ा शातिर नाजिम, बिजली के तारों की चोरी का हुआ खुलासा, साथी सैफ अली की तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, 19 जुलाई:गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के बिजली के तार बरामद किए हैं, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। चोरी की यह घटना 17 जुलाई को प्रकाश में आई थी, जब शेखपुरी निवासी अतुल वर्मा ने निर्माणाधीन मकान से तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली गंगनहर प्रभारी ने तत्काल टीमों का गठन कर जांच शुरू की। इलाके में सक्रिय मुखबिरों को लगाया गया और पुराने चोरों से पूछताछ की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला।

18 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के तार के साथ पनियाला लाठरदेवा तिराहा के पास घूम रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर, निवासी भारत नगर, त्यागी वाली गली, थाना सिविल लाइन, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया तार बरामद हुआ।

उसका साथी सैफ अली उर्फ छोटा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाजिम नशे का आदी है और इसी लत ने उसे अपराध की राह पर धकेला।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार सैफ अली की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ALSO READ  "औषधि कारोबार में सख्ती: आर्य नगर-ज्वालापुर में ड्रग्स विभाग का औचक निरीक्षण, एक होलसेल परिसर सील – अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 1
Users Today : 264
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 1
Users Today : 264
Users Yesterday : 930