न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » जनसमर्पित नेतृत्व की मिसाल: खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की पीड़ा, दिए त्वरित समाधान के निर्देश, आंदोलनकारियों-बुजुर्गों से मुलाकात कर जताया सम्मान

जनसमर्पित नेतृत्व की मिसाल: खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की पीड़ा, दिए त्वरित समाधान के निर्देश, आंदोलनकारियों-बुजुर्गों से मुलाकात कर जताया सम्मान

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और उन्हें राहत पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण” के मंत्र को आधार बनाकर कार्य कर रही है और जनकल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने खटीमा प्रवास के दौरान मातृ-शक्ति, वरिष्ठ नागरिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पार्टी के अस्वस्थ कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही, दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से भी संवेदनात्मक मुलाकात की।जनता के स्नेह और आशीर्वाद को प्रेरणास्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम ने मुख्यमंत्री की जनसेवा एवं जनसंवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से सीधा संवाद ही शासन की सबसे बड़ी शक्ति है।

ALSO READ  "डिजिटल अरेस्ट एक अफवाह है, साइबर ठगों से सावधान रहें – फर्जी कॉल्स से न डरें, जागरूक बनें और तुरंत करें शिकायत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930