न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » सम्मान » ????एशियन पावरलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता संगीता राणा का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य सम्मान, कहा – बेटियां हैं देश का गौरव

????एशियन पावरलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता संगीता राणा का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य सम्मान, कहा – बेटियां हैं देश का गौरव

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जापान में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतकर लौटीं टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी संगीता राणा को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर संगीता राणा को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक चौहान ने कहा कि संगीता राणा की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि संगीता ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे यह साबित होता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए मंच और अवसर देने की जरूरत है। संगीता जैसे उदाहरण नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने भी संगीता राणा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।सम्मान कार्यक्रम के दौरान संगीता राणा ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह भविष्य में गोल्ड मेडल के लिए प्रयासरत रहेंगी और देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगी।

 

Share This
ALSO READ  “विश्व दिव्यांगजन दिवस: जज़्बे को सलाम! हरिद्वार में 75 दिव्यांग विजेताओं का भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, विधायक आदेश चौहान बोले– ‘दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव भी संभव’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 9 3
Users Today : 1350
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 9 3
Users Today : 1350
Users Yesterday : 886