न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » निर्देश » हरिद्वार में आंगनवाड़ी व्यवस्था पर चला सख्ती का चाबुक: 40 केंद्रों पर लापरवाही मिलने पर कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश

हरिद्वार में आंगनवाड़ी व्यवस्था पर चला सख्ती का चाबुक: 40 केंद्रों पर लापरवाही मिलने पर कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 11 जुलाई 2025:
जनपद हरिद्वार में बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण ट्रैकर’ के प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मौजूद रहे।

बैठक में यह बात सामने आई कि जनपद के 40 आंगनवाड़ी केंद्र लंबे समय से बंद पाए गए हैं। इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य केंद्रों में पाई गई अव्यवस्थाओं पर भी सख्त रुख अपनाते हुए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं की मासिक समीक्षा सीडीपीओ स्तर पर की जाएगी, ताकि योजनाओं का संचालन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो सके। पोर्टल पर समयानुसार सटीक डेटा अपलोड करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत सभी सीडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

ALSO READ  "त्योहारों में हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ाई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 3 7
Users Today : 644
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 3 7
Users Today : 644
Users Yesterday : 660