न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » निलंबित » मनरेगा में घोटाले पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, सीडीओ ने दी सभी को चेतावनी – नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी

मनरेगा में घोटाले पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, सीडीओ ने दी सभी को चेतावनी – नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम गढ़ और आन्नेकी ग्राम पंचायतों में जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र सैनी और प्रमोद सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला विकास अधिकारी की संस्तुति पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर की गई।

निलंबन के दौरान दोनों अधिकारियों को अन्य विकास खंडों से संबद्ध रखा जाएगा, लेकिन उन्हें कोई महत्वपूर्ण दायित्व नहीं सौंपा जाएगा। सीडीओ ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीडीओ ने अन्य अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर ऐसी अनियमितताएं दोबारा सामने आईं तो कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से यह कदम मनरेगा में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया है। सभी अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

484 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 1072