(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने श्री कृष्णा गार्डन परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर वृक्षारोपण किया।
उन्होंने कहा कि “हरेला” सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और पूर्वजों की परंपराओं को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि आइए, इस पावन पर्व पर परंपरा अनुसार एक वृक्ष अवश्य लगाएं और अपने पुरखों की धरोहर को और अधिक समृद्ध बनाएं।
यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है, बल्कि समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का भी कार्य करता है
Post Views: 7




































Users Today : 162
Users Yesterday : 729
