न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सेवा » भारी बारिश में भी सेवा को समर्पित प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं का किया स्वागत व सेवा

भारी बारिश में भी सेवा को समर्पित प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं का किया स्वागत व सेवा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को हरिद्वार शहर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का भ्रमण किया और ड्यूटी पर तैनात जवानों से यात्रा की स्थिति की जानकारी ली।अलकनंदा तिराहे पर काफिला रुकने पर डीएम व एसएसपी ने स्वयं कांवड़ यात्रियों को फल, जल, शीतल पेय, बिस्किट, ग्लूकोज आदि वितरित किए और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से बरसात में उपयोग के लिए बरसाती, छाते आदि की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए।डोबाल ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहा है। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस टीमें सतत निगरानी कर रही हैं।भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध हों और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ALSO READ  हरिद्वार कांवड़ यात्रा में गाजियाबाद के भोले के दो लाख के मोबाइल गुम, उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लौटाए—ईमानदारी, तत्परता और सेवा भावना का अनोखा उदाहरण बनी देवभूमि की पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930