न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण
Home » निर्देश » “जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर सख्त डीएम: सीएम हेल्पलाइन की धीमी कार्यप्रणाली पर पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

“जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर सख्त डीएम: सीएम हेल्पलाइन की धीमी कार्यप्रणाली पर पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 जुलाई 2025 — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की तत्परता और गंभीरता एक बार फिर देखने को मिली। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी।आज की जनसुनवाई में जलभराव, पेयजल संकट, अतिक्रमण, विद्युत समस्याएं, सड़क, राशन कार्ड और छात्रवृत्ति जैसी 28 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 15 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अंकुर मल्होत्रा ने शिवालिक नगर में अवैध खोखे हटवाने की मांग की, संदीप कुमार ने गन्ना मिल का बकाया भुगतान न होने की शिकायत की, वहीं भगवानपुर निवासी रामलाल ने पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।जन समस्याओं की सुनवाई के साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर समस्याओं के धीमे निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विवाह पंजीकरण से जुड़े यूसीसी पोर्टल की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता को विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करें और सभी पात्र जोड़ों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट्स से जोनवार जानकारी ली और उन्हें क्षेत्र में तैनात अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में धरातल पर कार्यरत कर्मचारियों से सीधा संपर्क कर तत्काल समाधान कराया जाए ताकि जन असुविधा न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों को समय पर और गंभीरता से पूरा करें, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो।

ALSO READ  “मुख्यमंत्री धामी से मिले नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सिडकुल उद्योगों की समस्याओं पर हुई बड़ी चर्चा — जल्द समाधान के निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 1 1 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 1 1 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 731