(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस हुड़दंगियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ताज़ा मामला बहादराबाद टोल प्लाजा का है,
जहां कल शाम कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र पुत्र रविंद्र सिंह (निवासी सुल्तानपुर, थाना बवाना, दिल्ली), गोविंद कुमार पुत्र कृष्ण कुमार (ग्राम टेढ़ी, थाना सुरेरी, जिला मथुरा), और सुमित पुत्र संतोष (ग्राम चोन डेरे, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर) शामिल हैं।
इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(2), 132, 352, 191(2) BNS और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ यह कड़ा संदेश है।
Post Views: 8




































Users Today : 552
Users Yesterday : 827
