न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » सम्मानित » कांवड़ मेला 2025: एसपी क्राइम ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा व यातायात पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक वॉलंटियर्स को किया सम्मानित, परिचय पत्र, टी-शर्ट और कैप देकर बढ़ाया उत्साह

कांवड़ मेला 2025: एसपी क्राइम ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा व यातायात पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक वॉलंटियर्स को किया सम्मानित, परिचय पत्र, टी-शर्ट और कैप देकर बढ़ाया उत्साह

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक कांवड़ मेला 2025 को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत एसपी क्राइम ट्रैफिक श्री जितेंद्र मेहरा की निगरानी में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक वॉलंटियर्स को परिचय पत्र, टीशर्ट और कैप भेंट की गई, जिससे उनकी पहचान और कार्य क्षमता में और अधिक पारदर्शिता व प्रभावशीलता आ सके।यह आयोजन हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से सुश्री निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक यातायात, उधम सिंह नगर, श्री संजय चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात, जनपद हरिद्वार, तथा श्री हितेश कुमार, निरीक्षक यातायात, हरिद्वार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक वॉलंटियर्स को दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान अपने कर्तव्यों को निष्ठा, संयम और सजगता के साथ निभाने की अपील की।एसपी क्राइम ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने इस अवसर पर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा से जुड़ी इस यात्रा में ट्रैफिक वॉलंटियर्स का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। ये वॉलंटियर्स पुलिस बल के साथ मिलकर न केवल यातायात नियंत्रण में सहायता करते हैं, बल्कि जन सहयोग का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहचान सामग्री (आईडी कार्ड, टीशर्ट और कैप) से वॉलंटियर्स को पहचानना आसान होगा और उनकी ड्यूटी में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।इस अवसर पर वॉलंटियर्स को ट्रैफिक संचालन, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक सहायता और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया कि वॉलंटियर्स को प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जाए।पुलिस विभाग की यह पहल न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह ट्रैफिक वॉलंटियर्स के उत्साह, मनोबल और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने का एक सराहनीय प्रयास भी है। कांवड़ मेले की सफलता में इन वॉलंटियर्स की भूमिका अब और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

ALSO READ  "स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ – क्रॉस कंट्री दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811