न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » कांवड़ यात्रा-2025: एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, समन्वय और कठोर दिशा-निर्देशों के साथ सुनिश्चित होगी सुरक्षित और सुचारु यात्रा

कांवड़ यात्रा-2025: एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, समन्वय और कठोर दिशा-निर्देशों के साथ सुनिश्चित होगी सुरक्षित और सुचारु यात्रा

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 11 जुलाई 2025 को एसपी जीआरपी उत्तराखण्ड, तृप्ति भट्ट ने रेलवे स्टेशन योगनगरी का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा-2025 की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि आपसी समन्वय और बेहतर नियोजन के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले में तैनात सभी पुलिस बलों के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर ड्यूटियों की ब्रीफिंग करने और उनकी जांच करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त, आरपीएफ, यातायात पुलिस और जिला पुलिस जैसी महत्वपूर्ण एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि स्टेशन के प्रवेश द्वार से कांवड़ यात्रियों के वाहनों को सर्कुलेटिंग एरिया में प्रवेश करने से रोका जाए। साथ ही, यदि कोई कांवड़ यात्री चेन पुलिंग या अन्य गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इन उपायों का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

ALSO READ  "वीआईपी दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बुलाई वर्चुअल मीटिंग, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 3
Users Today : 10
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 3
Users Today : 10
Users Yesterday : 728