न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » ????श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ऑनलाइन क्लास का निर्देश????

????श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ऑनलाइन क्लास का निर्देश????

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 जुलाई 2025:श्रावण कांवड़ मेला-2025 के दौरान हरिद्वार जिले में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र 14 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भौतिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

इस अवधि में सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय, सभी उच्च शिक्षण संस्थान, तकनीकी व प्राविधिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि, छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय जनहित में लिया गया है।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 4 1 5
Users Today : 162
Users Yesterday : 729