न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » संघर्ष » “जौरासी जबरदस्तपुर में ईंट भरे वाहन से शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुआ खूनी संघर्ष – एक की मौत, चार गंभीर”

“जौरासी जबरदस्तपुर में ईंट भरे वाहन से शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुआ खूनी संघर्ष – एक की मौत, चार गंभीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी जबरदस्तपुर गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ईंट से भरे वाहन को रास्ता देने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनीश पुत्र मंजूर, उसके बेटे सलमान और सोहेल पुत्र अनीश अपने वाहन में ईंट भरकर जौरासी जबरदस्त गांव से हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

गांव के अंतिम छोर पर सामने से आ रही बाइक को लेकर उनका जैद पुत्र इस्लाम और उसके साथियों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। इसी बीच बीच-बचाव करने पहुंचे मोहर्रम अली पुत्र मोहम्मद अली पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में अनीश, उसका पुत्र सलमान, खुशनसीब पुत्र अनीश और वकील पुत्र जमील अहमद भी घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहर्रम अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीश, सलमान और वकील की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि खुशनसीब को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, मोहर्रम अली सिर्फ झगड़ा शांत कराने गया था, लेकिन इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मृतक अपने पीछे चार छोटे बच्चों और परिजनों को बेसहारा छोड़ गया है। उसका सबसे बड़ा बेटा मात्र आठ साल का है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजन सदमे में हैं।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।
एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 7
Users Today : 170
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 7
Users Today : 170
Users Yesterday : 930