न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » देश » हरियाणा में पंचायत जमीन पर बसे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, पोर्टल से करें आवेदन

हरियाणा में पंचायत जमीन पर बसे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, पोर्टल से करें आवेदन

(शहजाद अली हरिद्वार) हरियाणा।हरियाणा सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पंचायत (शामलात) जमीन पर 20 साल से अधिक समय से रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने की योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं।

जो लोग 31 मार्च 2004 से पहले पंचायत की जमीन पर अधिकतम 500 वर्ग गज तक मकान बनाकर रह रहे हैं या खेती कर रहे हैं, उन्हें यह लाभ मिलेगा। मकान के लिए तय शुल्क और खेती के लिए कलेक्टर रेट के अनुसार भुगतान करना होगा। किसान 31 मार्च 2004 के कलेक्टर रेट का डेढ़ गुना या वर्तमान दर का 50% भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि पोर्टल पर लॉन्च के एक साल के भीतर है। भुगतान एकमुश्त या 20 वार्षिक किस्तों में 7% साधारण ब्याज पर किया जा सकता है।

यह योजना हरियाणा ग्राम शामलात भूमि विनियमन संशोधन विधेयक-2024 के तहत लाई गई है और इससे लाखों ग्रामीण परिवारों को मालिकाना हक मिल सकेगा। पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनाई गई है।

ALSO READ  खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़े किसानों की खेतों से पानी की मोटर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951