न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » निर्देश » ईवीएम-VVPAT की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वेयरहाउस निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

ईवीएम-VVPAT की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वेयरहाउस निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 जुलाई 2025 जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय परिसर में बने वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का गंभीरता से जायजा लिया। इस निरीक्षण में जिले की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई, जिससे पारदर्शिता और विश्वास को और मजबूत किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि इनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्मिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करें।

इस मौके पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें निगरानी प्रणाली और रिकार्डिंग व्यवस्था की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख लोग:

  • अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी
  • राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह
  • सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि राजीव गर्ग
  • भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल
  • सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली
  • और अन्य सुरक्षा कर्मी व निर्वाचन से जुड़े अधिकारीगण।

 

ALSO READ  “हरिद्वार में एलपीजी पर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा पहरा, गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात, शिकायत के लिए जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 8 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 842