न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की सख्त निगरानी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — रोह नदी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, माफियाओं में मचा हड़कंप!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की सख्त निगरानी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — रोह नदी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, माफियाओं में मचा हड़कंप!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और कड़े निर्देशों के बाद ज़िला हरिद्वार में पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की सक्रिय निगरानी और मार्गदर्शन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।दिनांक 08 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने रोह नदी, सुमननगर क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर पकड़ लिया। मौके से ट्रॉली को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।इसके अतिरिक्त, अवैध खनन की इस पूरी घटना की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जा रही है ताकि आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • प्रभारी निरीक्षक रानीपुर: कमल मोहन भण्डारी
  • उप निरीक्षक: अर्जुन कुमार
  • कांस्टेबल: महेन्द्र तोमर
  • कांस्टेबल: जयदेव

यह कार्यवाही अवैध खनन करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है कि अब किसी भी सूरत में गैरकानूनी गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन मिलकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729