न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » राजनीति » भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का बूथ चलो अभियान में भागीदारी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का बूथ चलो अभियान में भागीदारी

(शहजाद अली हरिद्वार)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 111 विष्णु लोक में बूथ चलो अभियान में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता के साथ चौपाल में भाग लिया और मंदिर दर्शन के बाद बूथ स्तरीय शोभा यात्रा में भी हिस्सा लिया।

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए प्रयासों को साझा किया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 24 हजार से अधिक रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की गईं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत कई अधिकारियों को दंडित किया गया।

मंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री सशक्त बहिना उत्सव योजना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इसके अलावा, पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन और राज्य के वीर सैनिकों को सम्मान राशि में वृद्धि भी की गई है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही जनता के मुद्दों को इस तरह से बूथ स्तर तक लेकर जाती है।

723 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 1072