न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » श्रद्धांजलि » महान योद्धाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: हरिद्वार में क्षत्रिय समाज ने दी श्रद्धांजलि

महान योद्धाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: हरिद्वार में क्षत्रिय समाज ने दी श्रद्धांजलि

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महाराणा प्रताप सभागार, राजपूत धर्मशाला में हनुमान जयंती व राणा संग्राम सिंह जयंती पर क्षत्रिय समाज ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा मोहित चौहान ने किया। मुख्य वक्ता रोहिताश्व कुंवर (पूर्व जिला संघचालक, RSS) ने कहा कि क्षत्रियों ने सदैव राष्ट्रहित में बलिदान दिया है। राणा सांगा की गौरवगाथा सुनकर उपस्थित जनमानस भावविभोर हो गया।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. भारत भूषण विद्यालंकार ने क्षत्रियों को उपनिषदों का रचनाकार बताया। किसान मोर्चा के योगेश चौहान ने चौहान वंश के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ठाकुर यशपाल सिंह राणा (प्रांतीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा) ने संसद में महाराणा सांगा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज इसका पुरजोर विरोध करता है और संबंधित सांसद की सदस्यता निरस्त करने की मांग करता है।

अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ राणा सांगा को पुष्पांजलि अर्पित की गई व समाज ने उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

ALSO READ  "सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496