न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 216 ढाबों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस मिले 8 संचालकों को नोटिस” “Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा” Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”
Home » आभार » धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर मनोज धनगर ने जताया आभार, UCC को बताया ऐतिहासिक और समानता स्थापित करने वाला कानून

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर मनोज धनगर ने जताया आभार, UCC को बताया ऐतिहासिक और समानता स्थापित करने वाला कानून

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अपने चार सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया घनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने बीते चार वर्षों में जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनमें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) सबसे बड़ा और दूरदर्शी कदम साबित हुआ है।मनोज धनगर ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने UCC लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में साहसिक और ऐतिहासिक पहल की। यह कानून न केवल समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देगा, बल्कि महिलाओं को भी कानूनी रूप से मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था कायम हुई है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने से लेकर जनसेवा को प्राथमिकता देने तक, सरकार ने अनेक ऐसे कार्य किए हैं जो जनता के भरोसे को मजबूत करते हैं।धनगर ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, किसान, युवा और महिला केंद्रित हैं। राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आधारभूत ढांचे को बेहतर किया गया है।उन्होंने कहा कि घनगर समाज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भरोसा जताता है और आशा करता है कि आने वाले वर्षों में प्रदेश और अधिक विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को निचले तबकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए और प्रयास करने होंगे, जिससे सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को भी सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर घनगर समाज के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी धामी सरकार की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 6 1
Users Today : 137
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 6 1
Users Today : 137
Users Yesterday : 907