न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » लापरवाही » “लापरवाही पर प्रशासनिक सख्ती: डीएम मयूर दीक्षित ने पांच अधिकारियों का वेतन रोका, जनसुनवाई में ढिलाई पर दिखाया कड़ा रुख”

“लापरवाही पर प्रशासनिक सख्ती: डीएम मयूर दीक्षित ने पांच अधिकारियों का वेतन रोका, जनसुनवाई में ढिलाई पर दिखाया कड़ा रुख”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन और सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जन समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर डीएम ने नाराज़गी जताई।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार और तहसीलदार रुड़की का जून माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतकर्ता से सीधे बात कर समाधान की पुष्टि करें।

डीएम ने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारियों की कॉल मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जा रही है। जन अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का प्रभावी निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 1
Users Today : 261
Users Yesterday : 861