(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन और सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जन समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर डीएम ने नाराज़गी जताई।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार और तहसीलदार रुड़की का जून माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतकर्ता से सीधे बात कर समाधान की पुष्टि करें।
डीएम ने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारियों की कॉल मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जा रही है। जन अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का प्रभावी निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिकता है।








































Users Today : 246
Users Yesterday : 861






