न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चला अभियान, सड़कें और फुटपाथ खाली कराने में जुटी टीम BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भूमि अधिग्रहण से लेकर वन मंजूरी और यूटिलिटी शिफ्टिंग तक की अड़चनें दूर करने पर मंथन BIG BREAKING:: गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी को मिलेगा AI का साथ, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘भाषा AI’ पोर्टल! BIG BREAKING:: रुड़की में रोजगार की नई पहल! चावमंडी में ऑर्नामेंटल फिश कियोस्क का शुभारंभ, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगी नई उड़ान BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त BIG BREAKING:: दिल्ली में दिग्गजों से मिले रानीपुर विधायक आदेश चौहान! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज से की खास मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Home » सुरक्षा » हरिद्वार में PCS प्री परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, हर केन्द्र पर पुलिस तैनात, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर

हरिद्वार में PCS प्री परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, हर केन्द्र पर पुलिस तैनात, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रहा है। अधिसूचना इकाइयों को भी सक्रिय रखा गया है ताकि परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।पुलिस की चौकसी और सजगता के चलते परीक्षार्थियों में विश्वास का माहौल बना है। हरिद्वार पुलिस की यह तत्परता यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी असामाजिक तत्व परीक्षा प्रक्रिया में खलल न डाल सके। प्रशासन व पुलिस के समन्वय से परीक्षा सकुशल संपन्न होने की उम्मीद है।

ALSO READ  हरिद्वार में सनसनी: शंखों की दुकान के काउंटर में छुपा बैठा था 6 फीट लंबा अजगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 5 0 6
Users Today : 86
Users Yesterday : 894
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 5 0 6
Users Today : 86
Users Yesterday : 894