न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल
Home » मौसम » ????️ तीन दिन तबाही की चेतावनी! उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट ????️

????️ तीन दिन तबाही की चेतावनी! उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट ????️

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले तीन दिन प्रदेशवासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 29 जून से 1 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, 29 और 30 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं या लैंडस्लाइड की आशंका भी जताई गई है।

1 जुलाई को भी मौसम का मिजाज बेहद उग्र बना रह सकता है। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन और SDRF टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बिजली, संचार और परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण करने की सलाह दी गई है।

ALSO READ  " दो दिन भारी, प्रशासन पूरी तरह तैयार! उत्तरकाशी में बारिश–बर्फबारी अलर्ट पर डीएम प्रशांत आर्य सख्त, जनपद हाई अलर्ट मोड में"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 7 3
Users Today : 633
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 7 3
Users Today : 633
Users Yesterday : 731