न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » मौसम » ????️ तीन दिन तबाही की चेतावनी! उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट ????️

????️ तीन दिन तबाही की चेतावनी! उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट ????️

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले तीन दिन प्रदेशवासियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 29 जून से 1 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, 29 और 30 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं या लैंडस्लाइड की आशंका भी जताई गई है।

1 जुलाई को भी मौसम का मिजाज बेहद उग्र बना रह सकता है। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन और SDRF टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बिजली, संचार और परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं का भंडारण करने की सलाह दी गई है।

352 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 6 9
Users Today : 74
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 6 9
Users Today : 74
Users Yesterday : 866