न्यूज़ फ्लैश
“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!” “शिकायतों पर आयोग की सख्ती! संजय नेगी ने 11 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के आदेश” “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश” “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”
Home » निष्कासित » “अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और सोशल मीडिया पर दिखावे की राजनीति भारी पड़ी — भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित”

“अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और सोशल मीडिया पर दिखावे की राजनीति भारी पड़ी — भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित”

(शहजाद अली हरिद्वार)भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कड़ा कदम उनके सोशल मीडिया पर अमर्यादित आचरण, सार्वजनिक छवि निर्माण में अति सक्रियता और संगठन के दिशा-निर्देशों की लगातार अवहेलना के चलते उठाया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके द्वारा दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं था। पार्टी ने पाया कि राठौर लगातार अनुशासन और मर्यादा का उल्लंघन कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी का कहना है कि संगठन की गरिमा और अनुशासन से कोई ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो।

सुरेश राठौर 2012-17 तक विधायक रहे और लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे, लेकिन हाल के समय में उनकी गतिविधियाँ पार्टी लाइन से भटकती नजर आ रही थीं। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 0
Users Today : 28
Users Yesterday : 911
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 3 2 0
Users Today : 28
Users Yesterday : 911