न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई: आठ स्टोन क्रेशर सीज, ई-रवन्ना पोर्टल किया गया बंद, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

हरिद्वार में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई: आठ स्टोन क्रेशर सीज, ई-रवन्ना पोर्टल किया गया बंद, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 28 जून 2025 — जनपद हरिद्वार में अवैध खनन और सरकार को हो रही राजस्व हानि के खिलाफ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को छापेमारी के निर्देश दिए, जिसके बाद शुक्रवार देर रात लक्सर क्षेत्र में कई स्टोन क्रेशरों पर एक के बाद एक कार्रवाई की गई। प्रशासनिक इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन नियमों का उल्लंघन कर राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं।छापेमारी के दौरान लक्सर तहसील क्षेत्र के जिन आठ स्टोन क्रेशरों को सीज किया गया, उनमें किसान स्टोन क्रेशर (ग्राम महतोली), गणपति स्टोन क्रेशर (ग्राम ज्वाहर खान उर्फ झींवरहेड़ी), वानिया स्टोन क्रेशर (ग्राम महतोली), तुलसी स्टोन क्रेशर (ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा), सूर्या स्टोन क्रेशर (ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा), दून स्टोन क्रेशर (ग्राम महतोली), शुभ स्टोन क्रेशर (ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा), तथा नेशनल एसोसिएट (ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा) शामिल हैं।इन स्टोन क्रेशरों पर बिना वैध अनुमति के खनन और भंडारण किए जाने के प्रमाण मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया और उनके संबंधित ई–रवन्ना पोर्टल को भी बंद कर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की आगे की खनन गतिविधि रोकी जा सके।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनहित और राजस्व सुरक्षा सर्वोपरि है। अवैध खनन करने वाले चाहे जितने भी प्रभावशाली हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से न केवल राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय जीवन पर भी गंभीर असर पड़ता है।इस कठोर कार्रवाई को जनता का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में खनन माफियाओं पर लगाम लगेगी और सरकारी व्यवस्था में आमजन का भरोसा मजबूत होगा।यह छापेमारी न केवल अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ा संदेश है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति से बड़े से बड़ा गैरकानूनी नेटवर्क भी ध्वस्त किया जा सकता है।

ALSO READ  ????"धार्मिक आस्था की आड़ में नहीं चलेगा कानून का मज़ाक: बिना नंबर प्लेट और सायरन लगी कार सीज, चालक को पैदल भेजा गया थाने से"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 4 8
Users Today : 8
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 4 8
Users Today : 8
Users Yesterday : 731