न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » प्रदर्शन » गन्ना आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कर्मचारियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया रोष

गन्ना आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कर्मचारियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर जताया रोष

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के विभिन्न गन्ना समितियों और गन्ना विकास परिषदों में गन्ना आयुक्त के खिलाफ विरोध की चिंगारी अब ज्वाला का रूप लेने लगी है।

लक्सर, रुड़की, ज्वालापुर, लिब्बरहेड़ी समेत जनपद हरिद्वार की तमाम गन्ना इकाइयों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर गन्ना आयुक्त की कार्यशैली के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि गन्ना आयुक्त का व्यवहार पूर्ण रूप से तानाशाहीपूर्ण और उत्पीड़नकारी है। वे लंबे समय से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बना रहे हैं और अनुचित निर्णयों से कार्य व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और जब तक गन्ना आयुक्त को हटाकर उनके कार्यों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड गन्ना संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र डबराल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अंकित कुमार तोमर, दीपक कुमार राठी, सुनील कुमार प्रजापति, संदीप कुमार, ललित कुमार, मोनू कुमार, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, सुषमा, कमल किशोर, नीतू, गणेश, रवि गुप्ता, कुमारी मोनिका, कृष्ण पाल सिंह, प्रमोद कुमार, बृजमोहन सिंह, अमित कुमार सैनी और रणधीर सिंह शामिल रहे।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए, अन्यथा यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप ले सकता है।

ALSO READ  नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951