न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » प्रदर्शन » सफाई कर्मचारियों का आक्रोश: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली व प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार जारी

सफाई कर्मचारियों का आक्रोश: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली व प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर पंचायत रामपुर के सफाई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ग्रीनपार्क कॉलोनी से रामपुर तक आक्रोश रैली निकाली और मारपीट करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगोलिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का भी समाज में सम्मान है, और उनके साथ इस प्रकार की अभद्रता और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदाबनु और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप को दे दी गई है।

गोगोलिया ने बताया कि क्षेत्र की अन्य नगर पंचायतें जैसे इमलीखेड़ा और कलियर ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदर्शन में निगम रुड़की शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री कक्की रानी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डोगरा, सोनू बिरला, राहुलदीपक, राजा, मोनू, धीरज, शुभम, मोंटू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की गई तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार के निजी नर्सिंग कॉलेज में मान्यता को लेकर हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा; बोले- पहले लिया एडमिशन और फीस, अब कहा INC से मान्यता नहीं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393