न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » शोकसभा » शिक्षा और समाज सेवा के प्रतीक मनोहर लाल शर्मा को अंतिम विदाई, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब

शिक्षा और समाज सेवा के प्रतीक मनोहर लाल शर्मा को अंतिम विदाई, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित शोकसभा में क्षेत्रवासियों और राजनेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

15 जून को उनका निधन हो गया था। शुक्रवार को बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित शोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सरल, प्रेरणादायक जीवन को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि मनोहर लाल शर्मा ने सादा जीवन जीते हुए शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने बीएसएम शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हजारों छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। उनका जीवन समाज सेवा, ईमानदारी और शिक्षा के लिए समर्पित रहा।

शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, महापौर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, ममता राकेश, फुरकान अहमद, अजेय कुमार, मधु सिंह, कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 1
Users Today : 626
Users Yesterday : 496