न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » आरोप » “रुड़की में देह व्यापार प्रकरण पर उबाल: पुतला दहन से पहले पुलिस ने छीना मुख्यमंत्री का पुतला, कांग्रेस ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप”

“रुड़की में देह व्यापार प्रकरण पर उबाल: पुतला दहन से पहले पुलिस ने छीना मुख्यमंत्री का पुतला, कांग्रेस ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर में देह व्यापार और जुए जैसे अपराधों के खुलासे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान किया। इसी के तहत शनिवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चंद्रशेखर चौक पर एकत्र हुए और पुतला दहन की तैयारी करने लगे।

हालांकि इससे पहले ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पुतला छीन लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच पुतले को लेकर जमकर छीना-झपटी हुई, जिससे मौके पर हल्का तनाव भी उत्पन्न हो गया।पुलिस द्वारा पुतला छीने जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसके बचे हुए हिस्सों को वहीं जला दिया और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल है

और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पुलिस के माध्यम से दमन करवा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल मौके पर शांति है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे भी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 1 0 5
Users Today : 58
Users Yesterday : 827