न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पांच गांवों में गूंजा योग और मंत्रों का जयघोष! पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगाई स्वस्थ जीवन की अलख, यज्ञ-आहुतियों के साथ योग शिविरों का भव्य समापन BIG BREAKING:: ऋषिकेश में बजेगा ‘द बीटल्स’ का ग्लोबल डंका! ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस की फिल्म की होगी शूटिंग, धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड बनेगा इंटरनेशनल फिल्म हब BIG BREAKING:: नशे की ऐसी तलब कि बना डाला पत्रकार का घर निशाना! चार लाख उड़ाए, पुलिस ने पकड़ा तो 1.20 लाख की निकली ‘जेबखर्ची’! BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब
Home » दरबार » “मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जनसुनवाई में दिखाया तत्परता का उदाहरण, 47 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर किया समाधान”

“मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जनसुनवाई में दिखाया तत्परता का उदाहरण, 47 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर किया समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की। इस जनसुनवाई में कुल 47 लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल निकासी जैसी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत किया।सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराया। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजने और प्राथमिकता से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण और त्वरित शिकायत निस्तारण है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और फरियादियों से संवाद सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों ने वार्ता नहीं की है, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।प्रमुख शिकायतकर्ताओं में प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण यादव, कृष्ण कुमार, जाकिर, पार्वती देवी और ईश्वर चंद सैनी शामिल थे।

बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एसीपी जितेंद्र चौधरी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  "हरिद्वार में बेटियों का प्रशासनिक जलवा! डीएम की कुर्सी पर बैठीं नन्ही ‘लेडी अफसरें’, सुनी फरियादें, दिए निर्देश… एक दिन के अनुभव से सीखे शासन-प्रशासन के गुर और बढ़ाया आत्मविश्वास, बोले लोग – अब बेटियां किसी से कम नहीं!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 3
Users Today : 552
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 9 4 3
Users Today : 552
Users Yesterday : 737