न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण
Home » निर्देश » जिलाधिकारी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण, चारधाम यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण, चारधाम यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को राउंड-द-क्लॉक दुरुस्त रखें।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्र, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, टॉयलेट और सफाई की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फंड की कमी के कारण किसी भी सुविधा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराएगा।उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, हैंगर-टेंट में पेयजल व चाय-भोजन की व्यवस्था तथा शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, होटल, धर्मशाला व गुरुद्वारे में ठहरने, भोजन व शौचालय की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एमएनए ऋषिकेश, एसडीएम योगेश मेहर, सीएमओ डॉ. एमके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हर बच्चे को शिक्षा का हक़: उत्तराखंड में RTE लागू करने को लेकर सख्त निर्देश" डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 0 2
Users Today : 462
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 3 0 2
Users Today : 462
Users Yesterday : 731