न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » यात्रा » कांवड़ यात्रा 2025: ‘नभ नेत्र’ ड्रोन से निगरानी, सचेत एप और आपदा मित्रों की तैनाती से बढ़ेगी सुरक्षा

कांवड़ यात्रा 2025: ‘नभ नेत्र’ ड्रोन से निगरानी, सचेत एप और आपदा मित्रों की तैनाती से बढ़ेगी सुरक्षा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का अत्याधुनिक ‘नभ नेत्र’ ड्रोन तैनात रहेगा, जो भीड़भाड़ वाले स्थानों, सड़कों, घाटों और पुलों की निरंतर निगरानी करेगा। ड्रोन से प्राप्त लाइव विजुअल्स राज्य और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों में मॉनिटर किए जाएंगे, जिससे किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति से त्वरित तरीके से निपटा जा सके।

यूएसडीएमए कंट्रोल रूम में आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने संबंधित जिलों को निर्देशित किया कि यात्रा से जुड़े सभी आपदा प्रबंधन कार्य आईआरएस के अंतर्गत नियोजित किए जाएं और विभागीय समन्वय के लिए प्रत्येक विभाग एक सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट अधिकारी नामित करे।

सचेत एप बनेगा सहायक:
डीआईजी श्री राजकुमार नेगी ने बताया कि ‘सचेत एप’ के जरिए कांवड़ यात्रियों को मौसम संबंधी चेतावनियां और जरूरी अलर्ट समय पर मिल सकेंगे। एंट्री प्वाइंट्स पर एप डाउनलोड के लिए होर्डिंग्स और बारकोड लगाए जाएंगे। यात्रियों को आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 112, 1070 और 1077 के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी।

सुरक्षा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम:
बैठक में जानकारी दी गई कि SDRF, NDRF, जल पुलिस तथा 60 आपदा मित्र गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे। कांगड़ा घाट में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति में देहरादून से भी NDRF की अतिरिक्त टीमें भेजी जा सकेंगी।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौ. ओबैदुल्लाह अंसारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर गर्वित तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना को भावभीना सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097