(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में शनिवार को यात्रियों और दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक बड़ा रूप ले लिया।
गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अफरातफरी मच गई, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा पर आंच आई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन-तीन उपद्रवियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों पर पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी ने स्पष्ट कहा कि धार्मिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा। हरिद्वार की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
1,123 Views


























Users Today : 746
Users Yesterday : 1287
